Prabhat Chingari
राष्ट्रीयशिक्षा

दिव्या नेगी के शोध को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

 

देहरादून/हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में जल संरक्षण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून की शोध छात्रा दिव्या नेगी को ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सेमिनार यूकोस्ट, देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया था।

सेमिनार में दिव्या नेगी को चमोली जिले में पाई जाने वाली लेडी बर्ड बीटल की जैव विविधता एवं बहुरूपता पर किए जा रहे उनके शोध कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके शोध को विशेषज्ञों द्वारा सराहना मिली।

दिव्या नेगी वर्तमान में डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रविन्द्र पुरी महाराज (अध्यक्ष, भारतीय अखाड़ा परिषद), पद्मश्री  कल्याण सिंह रावत तथा आई.ए.ई.एस. के अध्यक्ष प्रोफेसर बी.डी. जोशी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिव्या नेगी इससे पूर्व सीएसआईआर-यूजीसी नेट (दिसंबर 2024) तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित यूके-सेट (2024) परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।

Related posts

विकसित भारत @2047 के संकल्प के साथ पीआरएसआई राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य समापन

cradmin

देहरादून से आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 6 छात्र जेईई एडवांस 2024 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बने

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शिक्षा को संवेदनशील बनाने के लिए एफडीपी

cradmin

मोथरोवाला में एसजीआरआरयू का 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर संपन्न

cradmin

एंटी-रैगिंग डे पर SGRRU में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

prabhatchingari

सोशल मीडिया पर शोध के लिए प्रियांक को पीएचडी की उपाधि

cradmin

Leave a Comment