Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

डीएम ने प्रभावित ग्रामीणों संग जमीन पर बैठ कर किया सामूहिक भोजन, बांटा उनके दर्द और पीड़ा

 

 

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों फुलेत, छमरोली, सिमयारा व क्यारा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गांववासियों के बीच जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया, जिससे ग्रामीणों का दर्द और उनकी व्यथा सीधे साझा की जा सकी।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावितों से कहा कि जल्द ही गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक राहत सामग्री एवं सहायता तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी हैं, और अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद हेतु तत्पर हैं।

 

 

Related posts

उत्तराखंड में भारी बारिश व बर्फबारी,बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन,मौसम विभाग ने किया आगाह,

prabhatchingari

पंजीटिलानी में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, 1286 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

cradmin

दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

cradmin

श्री बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ी, सघन चैकिंग

prabhatchingari

स्वयंसेवकों को राहत,अब 12 दिन की छुट्टी भी मिलेगी सवेतन

cradmin

स्ट्रोक से बचाव में जागरूकता ही पहला कदम – मैक्स हॉस्पिटल की पहल…

cradmin

Leave a Comment