Prabhat Chingari
उत्तराखंड

नन्हें नौनिहालों; असहाय, व्यथित विधवा मताओं संग धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न पर डीएम सख्त

 

देहरादून ,ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने 2 बैंको की आरसी काट दी है। डीएम ने केनफिन होम लि0 20 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट दी है। अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में व्यथित उर्मिला डीएम से मिली उन्होंने अपनी फरियाद लगाई की उनके पति महिलपाल सिंह द्वारा वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था जिसका बैंक द्वारा बीमा भी कराया तथा प्रीमियम की किस्त भी जमा की गई पति महिपाल सिंह की मृत्यु होने के बाद बैंक वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं, बैंक इंश्योरेंश कम्पनी से क्लेम करने के बजाय उनको परेशान क रहा है। जिस पर डीएम ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक जीवनगढ की 12.74 लाख की आरसी काट दी है।
दो बेटो की मॉ व्यथित विधवा माला देवी ने डीएम ने फरियाद लगाई की उनके पति स्व उदय शंकर द्वारा कैनफिन लि0 से रू0 20 लाख का ऋण मकान क्रय करने के लिए लिया गया था जिसका बीमा भी कराय गया है रू0 12.22 लाख किस्त भी जमा कराई गई हैं किन्तु पति की मृत्यु 20 जनवरी 2025 को हो गई थी, पति की मृत्यु के उपरान्त इश्योंरेश कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं कम्पनी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है उनको परेशान किया जा रहा है उनके 2 नौनिहालों की पढाई भी बाधित हो रही है बैंक और इंश्योरेंश कम्पनी परेशान कर रही हैं जिस पर जिलाधिकारी ने केनफिन होम लि0 जीएमएस रोड के प्रबन्धक की रू0 22 लाख की आरसी काट दी है।

 

Related posts

महिला हरितालिका तीज कमेटी नेहरूग्राम का भव्य आयोजन

cradmin

यूएसएन इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में किया प्रवेश

prabhatchingari

भारतीय सेना के साथ एईएसएल का समझौता, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए खुलेंगी शिक्षा की नई राहें

cradmin

गंग नहर में डूबा व्यक्ति, SDRF बनी देवदूतन

prabhatchingari

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार पहुंचे हरिद्वार

prabhatchingari

टेक्नो ने दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 लॉन्च किया

cradmin

Leave a Comment