Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को डीएम का तोहफा स्मार्ट सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

 

देहरादून,
जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सेनानियों के उत्तराधिकारियों द्वारा स्मार्ट सिटी व रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की मांग रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान ही ऑन-द-स्पॉट आदेश जारी कर स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क सेवा का क्रियान्वयन करा दिया।

इसके अतिरिक्त डीएम ने रोडवेज बसों में भी निशुल्क यात्रा हेतु जीएम रोडवेज को पत्राचार कर जल्द सुविधा लागू कराने का आश्वासन दिया। निर्णय से गदगद उत्तराधिकारियों ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों की पीढ़ी के लिए यह सम्मानजनक पहल है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजन हमारे लिए सर्वोपरि हैं।” इसी भावना को मूर्त रूप देते हुए जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया। अब स्मार्ट सिटी बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए “निःशुल्क यात्रा” की सूचना वाले फ्लेक्स भी चस्पा कर दिए गए हैं।

“आजादी के दीवानों की प्रथम पीढ़ी का जीवन सुगम बनाना प्रशासन का सौभाग्य है।”

Related posts

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

cradmin

आबकारी ने ऋषिकेश से 192 पव्वे बरामद , आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज

cradmin

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

cradmin

बद्रीनाथ धाम के मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान चट्टी में हनुमान जी का मंदिर परिसर अतिक्रमण की चपेट में

prabhatchingari

आम जनता को सरकारी   योजनाओं से लाभान्वित करें विभाग, सिविल जज ने दिए निर्देश

prabhatchingari

एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, सीएम ने योजना का किया आगाज़

cradmin

Leave a Comment