Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून ,प्रेमनगर,उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा दिनांक 24 जून 2025 को चौकी बिधोली गेट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 01 किलो 62 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (UK07-AM-6304) को भी सीज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

👤 नाम: मधुबन उर्फ सूरज
👨‍👦 पिता का नाम: आनंद मैत्रेय
🏠 निवासी: ग्राम रस्सी शाह, थाना भंडारी, जिला नालंदा (बिहार)
🔞 आयु: 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण

1. 01 किलो 62 ग्राम अवैध गांजा

2. पल्सर मोटरसाइकिल संख्या: UK07-AM-6304

पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण

1. उपनिरीक्षक जगमोहन राणा

2. हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र बिष्ट

3. कांस्टेबल रविशंकर

4. कांस्टेबल जसवीर

5. कांस्टेबल रोबिन

6. कांस्टेबल संदीप गोसाई

7. कांस्टेबल सत्यम

Related posts

माउंट ज़ियन स्कूल में वार्षिक समारोह और संस्थापक दिवस की धूम

cradmin

दो दिवसीय आदि विज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य उद्घाटन

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी से केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट*

prabhatchingari

प्रदेश में 25 दिसंबरको होगी निकाय प्रक्रिया पूर्ण और अधिसूचना 10 नवंबर को होगी जारी..

prabhatchingari

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी – माया देवी विश्वविद्यालय

cradmin

उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया

prabhatchingari

Leave a Comment