Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस हाई अलर्ट पर, वाहन रेंट/विक्रय प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग—लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

 

देहरादून,दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के मद्देनज़र पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में देहरादून पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। एसएसपी देहरादून ने  नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पुरानी कार एवं बाइक रेंट/विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने प्रतिष्ठानों में रेंट/विक्रय से संबंधित सभी दस्तावेज़ों, रजिस्टरों एवं रिकार्डों का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहन बेचने या रेंट पर देने के दौरान खरीदार की पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज, मोबाइल नंबर एवं अन्य विवरण पूर्ण रूप से सुरक्षित और सत्यापित होने चाहिए। इसके लिए प्रत्येक खरीदार को एक निर्धारित फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

 

एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए एक विस्तृत एसओपी तैयार की जाए। इसके तहत प्रतिष्ठानों को खरीदार के वैध पहचान पत्र, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरणों को सत्यापित करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। साथ ही वाहन खरीद-फरोख्त में अधिकांश भुगतान बैंक माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा, जिससे खरीदार के बैंक खाते की जानकारी भी सुरक्षित रूप से दर्ज की जा सके।

 

एसएसपी देहरादून ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।

Related posts

चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को एडीजी एपी. अंशुमान ने गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों को दिए दिशा निर्देश

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन

prabhatchingari

उत्तराखंड खाध सुरक्षा विभाग ने की स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

गणितीय शिक्षकों हेतु मथेमेटिक्स टीचर्स ओरिएंटेसन कैंप 2025 का आईसर मोहाली में आयोजन

prabhatchingari

श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश

prabhatchingari

अवैध को वैध नहीं बनाया जाता, बल्कि विध्वंस किया जाता है – जिला प्रशासन देहरादून…

prabhatchingari

Leave a Comment