Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

दून पुलिस फिर बनी मददगार – कांवड़ यात्रियों की मदद कर पेश की मानवता की मिसाल

 

 

देहरादून,

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सहायता कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा में शामिल प्रत्येक श्रद्धालु को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर टैम्पो से जा रहे एक कांवड़ यात्री को रेलवे स्टेशन रायवाला के समीप अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आ गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाण्डगांव, रायवाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की न केवल यात्री के साथियों ने बल्कि परिजनों ने भी सराहना की है।. ज्ञानेन्द्र पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी – नरैनी, फतेहपुर, थाना – किशनपुर, उम्र – लगभग 45 वर्ष

इसके अतिरिक्त एक अन्य घटना में दनौली, जिला जींद (हरियाणा) निवासी एक कांवड़ यात्री की मोटरसाइकिल रायवाला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे एंबुलेंस से निकटतम अस्पताल भिजवाया और समय से उपचार सुनिश्चित किया। घायल कांवड़ यात्री –1. साहिल पुत्र मुकेश निवासी – दनौली, थाना पिल्लू खेड़ा, जिला – जींद (हरियाणा) उम्र – 21 वर्ष

1. हे0का0 चन्द्रपाल 2. का0 अमित सैनी

देहरादून पुलिस यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है एवं भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता से कार्य करती रहेगी।

 

Related posts

विज्ञान को व्यवस्थित बनाते हैं नियम-प्रो. मित्तल

prabhatchingari

लाटू देवता के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की

prabhatchingari

निहिलेंट ने सदियों पुराने ज्ञान पर आधारित नए जमाने के इमोशन एआई इंजन– इमोस्केप के लॉन्च की घोषणा की

prabhatchingari

थत्यूड़ पुलिस ने चलाया कई स्कूलों/कॉलेजो में नशा मुक्ति अभियान

prabhatchingari

विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट,जानिए ड्राफ्ट के प्रमुख बिंदु

prabhatchingari

जन सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, मानकों की अनदेखी हुई तो एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती व विधिक कार्रवाई तय-डीएम

cradmin

Leave a Comment