Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का दून पुलिस ने किया खुलासा…

 

 

देहरादून। दून पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मृतक और अभियुक्त दोनों एक ही स्थान पर कार्यरत थे। मृतक द्वारा बार-बार सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने से क्षुब्ध अभियुक्त ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। ,रानीपोखरी में 14 अक्टूबर 2025 को  रमेश चन्द्र पुत्र  इन्दर सिंह निवासी रानीपोखरी, देहरादून द्वारा अपने पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी के लापता होने की सूचना दी गई थी। 15 अक्टूबर को शुभम का शव शांतिनगर, रानीपोखरी स्थित पुराने सीवर टैंक में मिला। वादी की तहरीर पर थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं0 87/25 धारा 103 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया तंत्र की सहायता से त्वरित जांच की। जांच के दौरान 17 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू (उम्र 19 वर्ष), पुत्र जितेन्द्र, निवासी गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी को गिरफ्तार किया । पूछताछ में अभियुक्त ऋषभ धीमान ने बताया कि वह मृतक शुभम पाल के साथ एक ही स्थान पर काम करता था। शुभम द्वारा कार्यस्थल पर बार-बार उसका मज़ाक उड़ाने और अपमान करने से वह आक्रोशित रहता था। इसी रंजिश में उसने शुभम की हत्या की योजना बनाई। 14 अक्टूबर को अभियुक्त शुभम को मोटरसाइकिल पर बैठाकर शांतिनगर क्षेत्र में पुराने सीवर टैंक के पास ले गया। वहाँ दोनों ने शराब पी। अभियुक्त ने अपने दो परिचितों — अशोक और प्रवीण — को भी बुलाया ताकि शक न हो। बाद में जब दोनों चले गए और मृतक नशे में हो गया, तो अभियुक्त ने उसे टैंक में धक्का दे दिया। शुभम का शरीर टैंक के सरियों में फंस गया, तब अभियुक्त ने उसे जोर से नीचे धकेल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

बरामदगी, घटना के समय अभियुक्त के पहने हुए कपड़े व जूते बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ,नाम: ऋषभ धीमान उर्फ बाबू, पिता का नाम: जितेन्द्र

निवासी: गली नं० 01, शांतिनगर, रानीपोखरी, देहरादून

 

 

 

 

Related posts

ग्राफिक एरा में गर्भवती महिलाओं को जायकेदार व्यंजन बनाना सिखाया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में हैकाथॉन: 100 टीमों ने एआई से निकाले समस्याओं के समाधान

cradmin

प्रेमलता सजवाण के कहानी संग्रह “नन्हें कलमकार” का हुआ लोकार्पण

prabhatchingari

लक्ष्मणझूला तपोवन में गंगा में नहाते हुआ डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद, चीला नहर से भी बरामद किया अज्ञात शव

prabhatchingari

चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

cradmin

Leave a Comment