13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुर?
सेलाकुई,सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा थाना सहसपुर में लिखित तहरीर दी गई कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा बालिका की खोजबीन की गई, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल मु0अ0सं0-72/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की शीघ्र बरामदगी हेतु थाना सेलाकुई पुलिस को निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र एवं मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई तथा स्थानीय लोगों व बालिका के परिचितों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि एक युवक लविश कुमार द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।
टीम ने तुरंत सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 25 जुलाई 2025 को राजा रोड से धूलकोट की ओर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त लविश कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
नाबालिग पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64/351(3) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
नाम: लविश कुमार
पिता का नाम: स्व. अशोक कुमार
निवासी: कुंडा पिनाई, थाना फलाउदा, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)
वर्तमान पता: बिन्नी चौक, खैरी गेट, सेलाकुई, देहरादून
उम्र: 18 वर्ष
गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम –
- म0उ0नि0 मीना रावत
- हे0का0 महेन्द्र कुमार
- का0 प्रवीण कुमार
- का0 सोहन
- का0 आशीष शर्मा (एसओजी)
देहरादून पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
