Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 युवक हिरासत में, दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

 

देहरादून। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मारपीट एवं हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही एसएसपी देहरादून ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर 04 युवकों को हिरासत में ले लिया। इनमें शामिल हैं–1. यश्वसी गौतम पुत्र विनय कुमार गौतम, निवासी 150/2 कोतवाली चौराहा, हाथरस, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, 2. वंश तोमर पुत्र वरुण तोमर, निवासी तिशोतरा, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, 3. ध्रुव शर्मा पुत्र रवि शंकर शर्मा, निवासी 1043 इंद्रानगर कॉलोनी, बसंत विहार, देहरादून,4. कृष्णा राठी पुत्र कर्मवीर राठी, निवासी कृष्णा मार्केट, क्लेमेंट टाउन, देहरादून पुलिस ने सभी युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए युवकों में से 02 युवक एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। दोनों छात्रों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित कॉलेज प्रबंधन को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने या सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्यों का प्रचार-प्रसार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

आज लेन-देन में सावधान रहें कन्या, कर्क और मकर राशि वाले, धनु-कुंभ पर रहेगी भाग्य की मेहरबानी

cradmin

सरकार आपके द्वारः-‘प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 जनवरी को कालसी-पजीटिलानी में बहुउद्देशीय शिविर’

cradmin

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास*

cradmin

श्रमिक की जेब में रखा मोबाइल फटा, विस्फोट में टांग झुलसी…

prabhatchingari

ट्रांसजेंडर समुदाय व महिला समूहों के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित BIS द्वारा सामाजिक समावेशन की दिशा में नई पहल

cradmin

कला, संस्कृति और संगीत का संगम: 30वाँ विरासत महोत्सव 4 अक्टूबर से

cradmin

Leave a Comment