Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

 

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। इसी क्रम में प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को बिधौली क्षेत्र में हुड़दंग मचाने वाले एक निजी शिक्षण संस्थान के आठ छात्रों को गिरफ्तार किया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर सड़क पर शोर-शराबा और हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत होने के बजाय और ज्यादा आक्रोशित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सभी आठों को मौके से हिरासत में ले लिया।

 

थाने में परिजनों को बुलाकर सभी छात्रों की काउंसलिंग की गई। साथ ही घटना की जानकारी संबंधित कॉलेज प्रशासन को भी दी गई है, ताकि संस्थान की ओर से आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, समूह में शांति व्यवस्था भंग करने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दून पुलिस ने शहरभर में गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है

गिरफ्तार छात्र –1. वंश राज पुत्र हरप्रीत सिंह, निवासी सेक्टर-82, नोएडा (उप्र), 2. शौर्य सिंह पुत्र अशोक कुमार, निवासी लोनी, गाजियाबाद (उप्र), 3. शुभम सिंह पुत्र दलबीर सिंह, निवासी भदनापुर, दिनेशपुर, उधमसिंह नगर, 4. सुशांत चौधरी पुत्र शिव कुमार, निवासी गोवर्धनपुर, लक्सर, हरिद्वार, 5. वत्स सैनी पुत्र अरविंद कुमार सैनी, निवासी रुड़की, हरिद्वार, 6. हर्ष कुमार पुत्र सूरज कुमार, निवासी सिरसा (हरियाणा), 7. हरमन सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी पानीपत (हरियाणा), 8. हर्षित चौधरी पुत्र प्रणव चौधरी, निवासी भजनपुरा, कांगड़ी (दिल्ली)

 

 

 

 

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेल देखने पहुंचे देवांशी स्पोर्ट्स स्कूल नैनबाग के छात्र/छात्राएं

prabhatchingari

रिंगाल मेंन’ राजेंद्र बड़वाल’ ने मुख्यमंत्री को भेंट किया रिंगाल से बना ब्रहमकमल

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स- 2025 के “आपदा प्रबंधन में डिजिटल नवाचार- गोल्ड कैटेगरी” से सम्मानित

prabhatchingari

ग्राफिक एरा ने जरूरतमंदों को बांटा खाद्यान्न…

cradmin

जिला प्रशासन की मेडिकल स्टोर पर छापेमारी; दवाई बिक्री पर लगाया प्रतिबन्ध

cradmin

अभाविप ने सिद्ध किया की सेवा में निहित्त है सच्चा नेतृत्व : एस सोमनाथ

cradmin

Leave a Comment