देहरादून। जनपद पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने के लिए लोगों को डरा-धमकाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दंपति समेत उनके बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी समेत करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
23 अगस्त 2025 को वादिनी अल्का सिंघल पत्नी अजय सिंघल निवासी खुड़बुड़ा, थाना कोतवाली देहरादून ने थाना रानीपोखरी में तहरीर दी थी कि उन्होंने वर्ष 2016 में शांतिनगर, रानीपोखरी में एक भूमि खरीदी थी, जिस पर वे काबिज हैं। उक्त भूमि पर पड़ोस में रहने वाली तारा देवी और उसके परिजन उनका प्लॉट अपना बताते हुए कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें जान से मारने और SC/ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं0-68/25 धारा 191(2)/351(2)/329(3)/111 BNS पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि अभियुक्त पूर्व में भी इसी प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहे हैं तथा इनके विरुद्ध अनेक अभियोग दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।
पुख्ता साक्ष्य संकलित करने के उपरांत थाना पुलिस ने दिनांक 24 अगस्त 2025 को नामजद पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
- कमल स्वरूप पुत्र स्व. गंगाराम निवासी शांतिनगर, रानीपोखरी
- तारा देवी पत्नी कमल स्वरूप निवासी उपरोक्त
- अजय कुमार पुत्र कमल स्वरूप निवासी उपरोक्त
- विकास उर्फ विक्की पुत्र कमल स्वरूप निवासी उपरोक्त
- सोनी देवी पत्नी विकास निवासी उपरोक्त
पर भूमि कब्जा, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और अन्य संगीन अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत पाए गए हैं।
दून पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की जमीन व संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
