Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

युवाओं को नशे व साइबर फ्रॉड से बचाने को दून पुलिस की पहल

 

देहरादून, राज्य सरकार की “ड्रग फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करने के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस ने आईपीएस स्कूल में नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें समाज की भागीदारी बेहद आवश्यक है।

 

इसके साथ ही छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सीख दी गई। पुलिस टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, एआई आधारित धोखाधड़ी, बैंकिंग व UPI फिशिंग तथा लिंक/OTP फ्रॉड जैसे मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए पुलिस ने किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP पर भरोसा न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग और समय-समय पर अपडेट करने, ऑनलाइन गेमिंग में अजनबियों से बातचीत से बचने जैसी महत्त्वपूर्ण सलाह दी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने की अपील भी की गई।

 

दून पुलिस ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में नशे एवं साइबर अपराधों के खिलाफ ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सुरक्षित और नशा-मुक्त भविष्य प्रदान किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

Related posts

चुनावी कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रत्याशी को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती।

prabhatchingari

एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

cradmin

आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र सिंह आनंद विधानसभा से गिरफ्तार

prabhatchingari

उत्तराखंड: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, कार पेड़ से टकराई

cradmin

सोनप्रयाग में भूस्खलन: एनडीआरएफ ने 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को बचाया…

cradmin

आज का राशिफल: मिथुन संभलकर चलें, धनु की किस्मत चमकेगी

cradmin

Leave a Comment