Prabhat Chingari
व्यापार

दूनवासियों ने अक्षय तृतीया पर कमल ज्वैलर्स से दिल खोलकर की खरीदारी

देहरादून: अक्षय तृतीया के त्योहार के दिन काफ़ी दूनवासियों ने देहरादून के एसले हॉल व पलटन बाजार और हरिद्वार व विकासनगर स्थित कमल ज्वैलर्स के स्टोर्स पर दिल खोलकर खरीदारी करी। त्योहारी माहौल के बीच, खरीदारों ने कई तरह के आकर्षक ऑफर्स के लाभ उठाये और उन्हें हर खरीदारी के साथ आकर्षक उपहार भी मिले।

दिन के दौरान, कमल ज्वैलर्स के प्रत्येक ग्राहक का आदर के साथ स्वागत हुआ, और उन्हें उनकी खरीदारी के साथ विशेष उपहार भी दिए गए, जिससे उनका अनुभव यादगार बन गया। इसके अलावा, ग्राहकों को सोने, हीरे और पोल्की आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की अनूठी छूट भी दी गई।

कमल ज्वैलर्स के मैनेजिंग पार्टनर, नवीन रस्तोगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “अक्षय तृतीया का त्योहार ख़ुशियों का समय लाता है, और हम अपनी ज्वैलरी के माध्यम से पवित्रता और समृद्धि की भावना लोगों तक पहुँचाने के लिए खुश हैं। हमारे ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान देखकर और यह जानकर कि हमने उनके त्योहार को और भी खास बना दिया है, हमारे लिये यह दिल छू लेने वाला अनुभव है।”

खरीदारों में से एक, प्रिया गुप्ता ने कहा, “अक्षय तृतीया मनाने का इससे बेहतर अनुभव मुझे आज तक नहीं मिला। कमल ज्वैलर्स के सभी ऑफर्स अद्भुत हैं, और मेरी खरीदारी के साथ मुझे जो उपहार मिले, उन्होंने इस दिन को और भी यादगार बना दिया। मैं आगे से हर ज्वैलरी की ख़रीदारी कमल ज्वेलर्स से ही करना चाहूँगी।”

एक और ग्राहक, राजेश शर्मा ने कहा, “उत्कृष्ट आभूषणों के लिए कमल ज्वैलर्स हमेशा से मेरा पसंदीदा ब्रांड रहा है। इस अक्षय तृतीया पर मुझे ख़रीदारी पर काफ़ी शानदार छूट मिली। आज मैं यहाँ से न केवल गहने, बल्कि अद्भुत यादें भी लेकर जा रहा हूं।”

Related posts

पंजाब ऐंड सिंध बैंक अपना 117वाँ स्थापना दिवस मना रहा है – अगली पीढ़ी (जेन-नेक्स्ट) के कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए

prabhatchingari

मोटोरोला ने लॉन्च किया Razr 50

prabhatchingari

होम क्रेडिट इंडिया सर्वेक्षण से पता चला, क्रेडिट ज़रूरतों के लिए भारतीय महिलाएँ तेज़ी-से टेक्नॉलॉजी अपनाती हैं

prabhatchingari

पीएनबी ने 1.25 करोड़ रूपये की दुर्घटना बीमा योजना के लिए एससीसीएल से किया करार

cradmin

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया

prabhatchingari

पारदर्शिता को सशक्त बनाने के बैंक की डिजिटल पहलों का अनावरण करने हेतु केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने पीएनबी का दौरा किया

cradmin

Leave a Comment