Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की रणनीति से नशा माफियाओं की कमर टूटी

 

 

देहरादून,  “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विज़न को साकार करने की दिशा में दून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को दबोच लिया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रुपये आंकी गई है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना रायपुर क्षेत्र में गहन चेकिंग अभियान के दौरान आईटी पार्क क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (UK-07-BM-6155) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन सवार अभियुक्त शैलेश कुमार यादव एवं दीपक बहादुर ऐड़ी के पास से कुल 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस, नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद हुई। मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी में शैलेश कुमार यादव से 01 किलो 705 ग्राम चरस व ₹5,400 भारतीय मुद्रा, जबकि दीपक बहादुर ऐड़ी से 2 किलो 510 ग्राम चरस व ₹5,500 नेपाली मुद्रा प्राप्त हुई।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त यह चरस रुद्रप्रयाग क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून लाए थे, जिसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शैलेश कुमार यादव पहले भी दो बार मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।

1. शैलेश कुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जैन प्लॉट, अधोईवाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून।

2. दीपक बहादुर ऐड़ी पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी, निवासी ग्राम सोते, थाना चौनपुर, जिला बझांग, अंचल सेति, नेपाल; हाल निवासी जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून।बरामदगी –कुल 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित मूल्य लगभग 09 लाख रुपये) ₹5,400 भारतीय मुद्रा ₹5,500 नेपाली मुद्रा स्विफ्ट कार संख्या UK-07-BM-6155 (तस्करी में प्रयुक्त) एसएसपी देहरादून ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और ठोस रणनीति के चलते नशा तस्करों की बड़ी खेप बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर सघन अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Related posts

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

cradmin

गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन

prabhatchingari

पहचान बदल-बदलकर महिलाओं को प्रेमजाल में फँसाने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार

cradmin

अर्थ आब्जर्वेशनल डाटा पर ग्राफिक एरा में कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के लिए रोडिक कंसल्टेंट्स ने बिहार सरकार के लिए विकसित किया साज़ ऐप

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एसपीएसएस पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment