Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सोनप्रयाग के पास डम्पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।*

देहरादून ,रुद्रप्रयाग- प्रातः लगभग 02:00 बजे थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से लगभग 02 किमी दूर सीतापुर में एक डम्पर (UK 13 CA 0399)अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक श्री हरीश बंगारी के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच उक्त वाहन में सवार एक व्यक्ति को खाई से रेस्क्यू कर तत्काल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के उपरांत एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल का विवरण:-* श्रीचंद राणा, 48वर्ष, निवासी- उखीमठ रुद्रप्रयाग।

Related posts

विधायक प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जनपद में किया 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

prabhatchingari

इंडियाफर्स्ट लाइफ ने उत्तराखंड के देहरादून में प्रारंभ की एजेंसी शाखा 

cradmin

महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, चूल्हे पर रोटी बनाकर दिया संदेश

cradmin

अग्निवीर योजना में ये 5 बदलाव हो सकते हैं, लोकसभा चुनाव में पड़ा था इसका असर..

prabhatchingari

सेवा सप्ताह के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र–छात्राओं को किए कंबल वितरित, बच्चों ने एक स्वर में कहा – “थैंक्यू मंत्री जी”

cradmin

Leave a Comment