Advertisement

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में गूँजा स्वर – “आरक्षण नहीं, संरक्षण चाहिए

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 14, 2025 6:04 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। भारतीय जैन मिलन की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन तीर्थ रक्षा सम्मेलन गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती जैन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महामुनि व उपाध्याय प्रवर श्री रविन्द्र मुनि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में तीर्थ रक्षा को लेकर “आरक्षण नहीं, संरक्षण चाहिए” का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि गिरनार जी समेत सभी प्राचीन तीर्थों की सुरक्षा समाज का परम कर्तव्य है। उन्होंने मंदिरों की भूमि का सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने, बाउंड्रीवॉल निर्माण और नियमित सेवा-अभिषेक पर जोर दिया।सम्मेलन में संघ व संगठन की मजबूती, साधु-साध्वियों की सुरक्षा तथा श्वेतांबर-दिगंबर एकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और खाद्य वितरण जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment