Prabhat Chingari
उत्तराखंड

युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी, शिक्षा से बनेगा सशक्त भारत: मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच भारत के विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता शिक्षा संस्थानों से लेकर देश की सीमाओं तक राष्ट्रहित में योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को केंद्र में रखकर ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं। राज्य सरकार भी उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीएवी पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  खजान दास,  रामसिंह कैड़ा, विधायक  उमेश कुमार, प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष  ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री  करन नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित

Related posts

उत्तराखंड की डिजिटल सुरक्षा होगी ‘हाईटेक’, आईआईटी कानपुर–आईटीडीए मिलकर करेंगे काम

cradmin

बड़े बकायदारों की गर्दन तक पहुँचे जिला प्रशासन के हाथ तीन संपत्तियाँ कुर्क, लाखों की वसूली की कार्रवाई

cradmin

सेंट मेरीज़ सेकेंडरी ने मनाई प्लेटिनम जुबली – शिक्षा में 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव

prabhatchingari

हरिद्वार ने नैनिताल को टॉप ऑफ द टेबल मुकाबले में पराजित किया

cradmin

सीएम धामी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का किया शुभारंभ

prabhatchingari

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीमांत क्षेत्र को नई उड़ान

cradmin

Leave a Comment