Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

पूर्वोत्तर में ऊर्जा क्रांति: 1200 मेगावाट परियोजना को मंजूरी

 

 

 

देहरादून/ऋषिकेश, :  माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ के निवेश प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना का निर्माण अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर किया जाएगा, और इसके पूरा होने की अनुमानित अवधि 78 महीने है।

 

 

उम्‍मीद है कि 1200 मेगावाट (6 x 190 मेगावाट और 1 x 60 मेगावाट) की स्थापित क्षमता वाली इस परियोजना से प्रति वर्ष 4852.95 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली उत्पादन होगा। लोहित बेसिन की पहली जलविद्युत परियोजना के रूप में, यह राज्य में बिजली आपूर्ति में सुधार लाएगी, बिजली की अधिक मांग वाले समय में प्रबंधन में सहायता करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड के संतुलन में योगदान देगी।

 

 

इस परियोजना को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और अरूणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम कम्‍पनी के माध्यम से लागू किया जाएगा। सरकार इस परियोजना के लिए राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 750 करोड़ रुपये की केन्‍द्रीय वित्तीय सहायता के अलावा आवश्‍यक बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, पुलों और ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए 599.88 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता प्रदान करेगी।

 

 

राज्य को 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, साथ ही 1 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडीएफ) के लिए निर्धारित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में महत्वपूर्ण ढांचागत और सामाजिक-आर्थिक लाभ सुनिश्चित होंगे।

 

 

अरूणाचल प्रदेश के नामसाई और अंजॉ जिले के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना के तहत लगभग 29 किलोमीटर सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो मुख्यतः स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के मुआवज़े, रोजगार के अवसर और सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से भी लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा खेल विभाग : रेखा आर्या

cradmin

जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंधन समिति की ली बैठक…

cradmin

इंडस टॉवर्स ने उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में 70 स्कूलों में मैन्स्ट्रुल हाइजीन इन्फ्रास्ट्रक्चर रोलआउट को सफलतापूर्वक पूरा किया

cradmin

आपदा का असर : यातायात डायवर्जन प्लान लागू, मसूरी मार्ग बंद

cradmin

राज्य महिला आयोग ने आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम*

cradmin

ग्राफिक एरा का मैनकाइंड एग्रीटेक से एमओयू

prabhatchingari

Leave a Comment