देहरादून – 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
अधिकारियों के अनुसार, परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों, ठेलियों व रेहड़ियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परेड के दौरान क्षेत्र को जीरो ज़ोन घोषित किया गया है।
परेड में आने वाले प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस व आम नागरिक अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज/IRDTA ऑडिटोरियम (नियर सर्वे चौक) में पार्क करेंगे और पैदल गेट नंबर 04 व 05 से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
- वीआईपी/अधिकारी गण – मंच के पीछे रैम्प व खेल मैदान में।
- परेड प्रतिभागी व दर्शक – रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, दून क्लब (नियर सर्वे चौक)।
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले वाहन – रेंजर्स ग्राउंड।
- सर्वे चौक से आने वाले वाहन – मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड।
- राजपुर रोड से आने वाले – सेंट जोसेफ सुभाष रोड पर वन-साइड स्ट्रीट व लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर।
- रूट 02 (रायपुर) – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापसी।
- रूट 03 (धर्मपुर) – तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक की ओर।
- रूट 05 (ISBT) व रूट 08 (कांवली) – रेलवे गेट से वापसी।
- प्रेमनगर रूट – प्रभात कट से वापसी।
- राजपुर रूट – ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड पर वापसी।
- ISBT से राजपुर रोड – दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते हुए राजपुर।
- रिस्पना से आने वाली बसें – तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक, आराघर की ओर वापसी।
- रायपुर रोड से आने वाली बसें – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क होते हुए राजपुर रोड, घंटाघर।
आउटर प्वाइंट – ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा। (केवल वीआईपी व पासधारक वाहन प्रवेश कर सकेंगे)
इनर प्वाइंट – रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैन्सडाऊन चौक, कान्वेंट तिराहा। (पासधारकों/वीवीआईपी को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित
यातायात पुलिस ने अपील की है कि नागरिक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
