Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की दोहरी कार्रवाई – कुल 159 लीटर शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश,
उत्तराखंड आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 29 जून एवं 30 जून को मनसा देवी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 159 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। इस दौरान एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया गया है।
29 जून 2025 की रात्रि लगभग 11:30 बजे, आबकारी विभाग की टीम द्वारा मनसा देवी क्षेत्र में स्थित एक महिला के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से 56 पाउच बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक पाउच में 1.5 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 84 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह शराब काशीपुर स्थित तुमड़िया डैम क्षेत्र से तस्करी कर लायी गई थी और स्थानीय स्तर पर वितरण के लिए तैयार की गई थी।
इसके पश्चात 30 जून 2025 की प्रातः मनसा देवी जंगल क्षेत्र में पुनः एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा सोनू पुत्र श्री गोपी निषाद, निवासी बड़ा फत्तवारा, पोस्ट बिजोरिया, थाना पलिया, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को मौके पर ही अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 150 पाउच, जिनमें प्रत्येक में 0.5 लीटर शराब थी, कुल 75 बल्क लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह शराब भी काशीपुर के तुमड़िया डैम क्षेत्र से लाई गई थी, जिसे जंगल क्षेत्र में बेचने की योजना थी।

बरामदगी:रात्रि व सुबह की संयुक्त कार्रवाइयों में कुल 159 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है, जिसे तस्करी कर हरिद्वार जनपद में लाया गया था।

टीम की सराहनीय भूमिका:इन दोनों अभियानों में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही अर्जुन सिंह, आबकारी सिपाही आशीष प्रकाश, अंकित कुमार, दीपा, एवं आशीष चौहान की सक्रिय भूमिका रही।
टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी संदेश गया है। आबकारी विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे गुप्त अभियान जारी रखने की योजना है।

Related posts

202 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

cradmin

तकनीकी विश्वविद्यालय ने बाँट दी एम.बी.ए. की गलत मार्कशीट चोरी छिपे मांग रहे वापस !

prabhatchingari

चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

cradmin

कांग्रेस ने पत्र भेजकर की DGP को तत्काल पद से हटाने की मांग

prabhatchingari

आतिथ्य प्रबंधन में शोध जरूरी

prabhatchingari

सैन्य सम्मान के साथ आईटीबीपी के दिवंगत एस आई भीम सिंह नेगी का हुआ अंतिम दाह संस्कार

prabhatchingari

Leave a Comment