Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निकाय चुनाव में हार के डर से घबरा कर फिर भागी भाजपा-सूर्यकांत धस्माना।

देहरादून: पांच साल ढींगा मस्ती व भ्रष्टाचार में बिता कर जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनाव में हार के डर से घबरा कर चुनाव से भाग खड़ी हुई है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रदेश कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव तीन महीनों के लिए निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बड़ा कर टालने पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश नगर निगम भाजपा के बहुमत वाले मेयर और बोर्ड के थे और पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा के कब्जे वाले बोर्डों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जम कर भ्रष्टाचार किया जिसका जीता जागता उदाहरण देहरादून नगर निगम में हुए स्वच्छकार घोटाला है। श्री धस्माना ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष नगर निगम के मेयर थे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी पोल इस बरसात में खुल जाएगी और तब भाजपा को निकाय चुनावों में उसका हिसाब देना होगा। श्री धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव बार बार टालने से भाजपा की लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई को कमजोर करने व जनता को उनके अधिकार से वंचित करने का प्रयास भी है।

Related posts

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के प्रोत्साहन के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने लॉंच की डिजिटल ऋण “पीएनबी गृह वाटिका”

cradmin

क्रिएटिव हब डांडिया नाइट विद गरबा रास’ में जमकर झूमे लोग

prabhatchingari

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी

prabhatchingari

शीतकालीन पूजा स्थलों पर श्रृद्धालुओं के लिए रहेगा विशेष प्रबंध: महाराज

cradmin

औली की वादियों में पर्यटकों का जमावड़ा शुरू

prabhatchingari

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

cradmin

Leave a Comment