Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च…..

*प्रेस नोट संख्या :- 1285*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक – 16/03/2024*

*लोक सभा निर्वाचन 2024*

दून पुलिस है आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज थाना रायपुर पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाणी बिहार, जैन प्लाट एमडीडीए कालोनी, अधोईवाला, आर0के0 पुरम, चूना भट्टा, सहस्त्रधारा रोड, ऋषि नगर, मधुर विहार, मयूर विहार, राजीव नगर कंडोली, एटीएस कॉलोनी, सोमनाथ नगर, आमवाला तपोवन रोड आदि स्थानों पर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Related posts

2 मई को खुलेंगे, श्री केदारनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में वेबसाइट बनाने की रोचक प्रतियोगिता

prabhatchingari

आपदा प्रवाहितों ने अपनी जड़ों और मिट्टी से हटकर कहीं दूसरी जगह नहीं बसेंगे

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त…

prabhatchingari

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना*

prabhatchingari

जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 85 शिकायतें, मौके पर दिए त्वरित निर्देश

cradmin

Leave a Comment