Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं – यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है। इस अवसर पर  रितु कंडियाल सहित सत्संग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कल कई पार्टियों के बडे चेहरे भाजपा का दामन थामेंगे

prabhatchingari

लुईस फिलिप ने शादियों के इस सीजन के लिये देहरादून मे पेश किया ‘‘रॉयल वेंडिंग ट्रेज़र्स’’

prabhatchingari

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में युवाओं की रुचि बढ़ी

prabhatchingari

फिजियोथेरेपी दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी

cradmin

गुंडागर्दी पर उतर आए हैं भाजपा नेता के सुपुत्र -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

वर्ल्ड किडनी डे पर मैक्स हॉस्पिटल की पहल, किडनी स्वास्थ्य पर दिया जागरूकता संदेश

cradmin

Leave a Comment