देहरादून, ग्राफिक एरा अस्पताल में बच्चों के हृदय रोग पर कार्यशाला 29 अगस्त को होगी। 2 दिवसीय कार्यशाला में देश-विदेश के विशेषज्ञ बच्चों के हृदय रोगों का उपचार भी करेंगे।
कार्यशाला में विशेषज्ञ बच्चों में दिल की बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों और चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान विशेषज्ञ दिल का छेद बंद करने वाले डिवाइस क्लोजर तकनीकों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
इसके साथ ही ग्राफिक एरा अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ मरीजों को निशुल्क परामर्श, एको और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।





