Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा

देहरादून, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क डिलीवरी की सेवा शुरू हो गई है। आज से ही गर्भवती महिलाएं निःशुल्क सेवा का लाभ ले सकती हैं। 31 जुलाई 2024 तक कोई भी गर्भवती महिला निःशुल्क डिलीवरी का लाभ ले सकती हैं। यह योजना जनरल वार्ड में डिलीवरी के लिए भर्ती होने वाली सभी प्रसूताओं के लिए लागू है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने दी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब्रिगेडियर (से.नि.) डाॅ प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोई भी गर्भवती महिला 31 जुलाई तक निःशुल्क डिलीवरी की सेवा का लाभ ले सकती है। यदि किसी गर्भवती महिला का पंजीकरण 31 जुलाई से पूर्व हो चुका होगा और डिलीवरी की तिथि 31 जुलाई से आगे की है तो डिलीवरी के ऐसे मामलों को 31 जुलाई से आगे भी डिलीवरी के लिए निःशुल्क डिलीवरी सेवा का लाभ दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के आधार पर निःशुल्क डिलीवरी सेवा को 31 जुलाई से आगे बढ़ाए जाने की भी योजना प्रगतिशील है। नार्मल एवम् सिजेरियन दोनों तरह की डिलीवरी के लिए कोई भी शुल्क प्रसूता को नहीं देना होगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से डिलीवरी के दौरान दवाईयां भी प्रसूता को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
डिलीवरी से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सहायता,जानकारी एवम् निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 9548348729 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन और सदन में सहयोग विपक्ष की भी जिम्मेदारी

prabhatchingari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए ईज़ 7.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त किया

prabhatchingari

आपदा के कारण 187 बंद सड़कों में से 18 को खोला गया

prabhatchingari

केशव मित्तल बने जईई एडवांस्ड-2025 में देहरादून जॉन के टॉपर

cradmin

स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन …

cradmin

प्रदेश के बुजुर्गों को अब जल्द ही घर बैठे मिलेगी इलाज की सुविधा

prabhatchingari

Leave a Comment