Prabhat Chingari
यात्रा

केदारनाथ के लिए निशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू ….

देहरादून/रुद्रप्रयाग. 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को पुनः संचालित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए गए हैं। अब धीरे-धीरे श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः पटरी पर आने लगी है। आशा व्यक्त की जा रही है कि द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से निर्बाध ढंग से व वृहद स्तर पर संचालित होना शुरू हो जाएगी।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे तथा उनका रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। उनके लिए आज से निःशुल्क हैली सेवा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विशेष हैली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड़ से किया जाएगा।
इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग श्री केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय हेतु जाना चाहते हों वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हैली के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम दूसरे चरण की यात्रा तैयारियां*

cradmin

दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी 130 नई बसों की सौगात

prabhatchingari

यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक कल ऋषिकेश में

prabhatchingari

पुष्प वर्षा योग 2025 “अतीत की स्मृति, वर्तमान का उत्सव”

cradmin

गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ा जोर, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

cradmin

Leave a Comment