Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

संघर्ष से समर्पण तक—प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन

 

 

देहरादून,

सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विशेष प्रदर्शन आज सैंट्रियो मॉल, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया, जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षमय जीवन की झलक प्रस्तुत की गई। बचपन में कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए पिता के साथ चाय बेचने का अनुभव, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की घटनाओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। एक विशेष दृश्य, जिसमें एक गरीब बच्चे को स्कूल ड्रेस न होने से विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलता और नरेंद्र मोदी द्वारा नाटक में पुरस्कार जीतकर उसकी ड्रेस दिलाई जाती है, ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

 

मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हर नागरिक, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना हम सबके लिए अनुकरणीय है।

 

कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, रेखा निगम, हितेश चौधरी, संजू गुप्ता, मंत्री संदेश ठाकुर, सुषमा पवार, शिखा वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष मृगेंद्र कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी ऐश्वर्या खंडूरी, आईटी प्रभारी जगमोहन, पार्षद मिनाक्षी मौर्य, डॉली मोहन, बबीता गुप्ता, प्रमोद दत्त, नवीन कुमार, राहुल जुयाल, रजनी शर्मा, सीमा चौधरी, सुरेश कुमार, मुन्ना कुमार, रशीद अहमद, प्रमोद शुक्ला, सतीश साहनी, राधे गुप्ता, महिपाल सिंह, राज शर्मा, गौरव तोमर, प्रशांत स्वरूप मित्तल, मनोज गुप्ता एवं शर्मिला शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग की ढलान स्थिरता के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

cradmin

आर्यन स्कूल ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित किया भाषण और बुलेटिन बोर्ड प्रतियोगिता*

prabhatchingari

भारी वर्षा के चलते आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्र जलमग्न — पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

cradmin

मुख्यमंत्री से मिले सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा …

cradmin

Leave a Comment