Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

मनवीर चौहान के विवादित बयान पर गरिमा दसौनी का पलटवार!

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के विवादित बयान पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने कहा कि भाजपा अडानी के बचाव में उतरकर जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटका रही है।उन्होंने कहा, “हैरत की बात है कि भाजपा नेताओं को एक व्यापारी के बचाव की इतनी चिंता है, जिसने देश का नाम खराब किया है। अडानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अमेरिका ने भी इस पर वारंट जारी किया है, क्योंकि इस व्यक्ति ने घोटाले और छल-कपट के जरिए 22 करोड़ रुपये की घूस दी है।”दसौनी ने आरोप लगाया कि अडानी ने सस्ती दरों पर कोयला खरीदकर महंगी दरों पर बिजली बेची। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही व्यापारी है, जो 2014 से पहले 609वें स्थान पर था और अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन चुका है।दसौनी ने कहा कि भाजपा नेताओं को देशहित के मुद्दों पर बोलना चाहिए, न कि अडानी जैसे व्यापारियों का बचाव करना। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता इन सवालों का जवाब मांग रही है, लेकिन भाजपा इनसे बचने का प्रयास कर रही है।

Related posts

चकराता के पास खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू।

prabhatchingari

डीडी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल

prabhatchingari

नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने विवेकानन्द नेत्रालय अस्पताल, को प्रदान किया अत्याधुनिक नेत्र देखभाल उपकरण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी का चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से व्यापक दौरा — ग्रामीणों से किया सीधा संवाद 

cradmin

होटल व रेस्टोरेंट में 20 अप्रैल को सभी को 20 % की छूट…..

prabhatchingari

Leave a Comment