Advertisement

सोना-चांदी धड़ाम: एक झटके में टूटी कीमतें, खरीदारों की मौज

By: Naveen Joshi

On: Monday, April 20, 2026 9:50 PM

Google News
Follow Us

 

नई दिल्ली, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत राहत भरी खबर लेकर आई है। बीते दिनों की तेजी के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी के भाव औंधे मुंह गिर गए।

खुलते ही धड़ाम गिरी चांदी

एमसीएक्स पर 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी शुक्रवार को 2,57,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को खुलते ही यह 2,51,785 रुपये पर आ गई। यानी बाजार खुलते ही चांदी 5,357 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

गौरतलब है कि अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 4,39,337 रुपये प्रति किलो (जनवरी) के मुकाबले अब चांदी करीब 1,87,552 रुपये सस्ती मिल रही है।

सोने की चमक भी फीकी

सोने के दाम में भी सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 जून एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार को 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो सोमवार को गिरकर 1,52,829 रुपये पर आ गया।

इस गिरावट के बाद सोना अपने लाइफ टाइम हाई 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 50,155 रुपये नीचे आ चुका है। शादी-ब्याह के सीजन में यह गिरावट खरीदारों के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है।

भू-राजनीतिक घटनाओं का असर

मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से कीमती धातुओं के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 27 फरवरी को चांदी 2,82,644 रुपये प्रति किलो और सोना 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। मौजूदा स्तर से तुलना करें तो चांदी करीब 30,859 रुपये और सोना 12,830 रुपये सस्ता हो चुका है।

हालांकि, बीते सप्ताह में चार कारोबारी दिनों के दौरान चांदी करीब 14 हजार रुपये और सोना लगभग 2 हजार रुपये महंगा हुआ था, लेकिन सोमवार की तेज गिरावट ने बाजार का पूरा समीकरण बदल दिया है ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 13, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment