Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़

 

देहरादून।आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल–2026 का बृहस्पतिवार को भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में न केवल देश-विदेश की चयनित और उत्कृष्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, खान-पान और पारंपरिक विरासत की भी प्रभावशाली झलक देखने को मिलेगी।

अजबपुर स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम एवं परिसर में आयोजित इस फेस्टिवल का उद्घाटन रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, आवाज़ सुनो पहाड़ों के मुख्य संरक्षक बलवीर सिंह पंवार, सुरेश चंद्र पांडे, धीरेंद्र पंवार, दिनेश चमोली सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि यह फिल्म फेस्टिवल उत्तराखंड के फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। फेस्टिवल के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े कई अनुभवी विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे, जो युवाओं को सिनेमा की बारीकियों से रू-बरू कराएंगे और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लाई गई नई फिल्म नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में फिल्म और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो रही है, जिससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। साथ ही स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी नामचीन निर्देशकों और कलाकारों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

फेस्टिवल परिसर में पहाड़ी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही पारंपरिक गढ़भोज की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका स्वाद कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और दर्शकों को परोसा जा रहा है।

कार्यक्रम में अनुसूया प्रसाद उनियाल, यशपाल उनियाल, हेमंत थपलियाल, प्रशांत गगोड़िया, पूजा चौहान, आरती बड़ोला, कौशल्या सहित बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी, कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

77वें गणतंत्र दिवस पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

cradmin

जी. आर. डी. के 26 छात्र-छात्राओं की लगी सरकारी नौकरी ! अभिभावक होंगे सम्मानित

prabhatchingari

चयनित नर्सिंग अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति देने की मांग

prabhatchingari

2 मई को खुलेंगे, श्री केदारनाथ धाम के कपाट

prabhatchingari

उत्तराखंड के युवा अब डिजिटल उत्तराखंड के सपनों को साकार कर रहे हैं

cradmin

ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

prabhatchingari

Leave a Comment