Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ बदरीनाथ, केदारनाथ एवं ज्योतिर्मठ में भव्य आयोजन

बदरीनाथ/केदारनाथ/ज्योतिर्मठ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम तथा श्री नृसिंह मंदिर (ज्योतिर्मठ) में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को साकार करते हुए कार्यक्रमों में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, सुरक्षा बलों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व अधिकारियों की गरिमामयी सहभागिता रही।
बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिलोक सिंह रावत द्वारा किया गया, जबकि योगाभ्यास का नेतृत्व योगगुरु नरेंद्र सिंह कोठा बड़वाल ने किया।
योग सत्र में वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन सहित अन्य आसनों का अभ्यास कराया गया, तत्पश्चात प्राणायाम एवं ध्यान सत्र संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों में बीकेटीसी पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, आईटीबीपी डिप्टी कमांडेंट वाईपी जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
आयुष विभाग चमोली द्वारा माणा गांव (देश का प्रथम गांव) और गजकोटी में भी योग सत्र आयोजित किए गए।
केदारनाथ धाम में योग दिवस:
आयुष विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुजारी बागेश लिंग रहे। योग प्रशिक्षकों अरविंद शुक्ला एवं सर्वेश तिवारी ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. शुप्रभा दास, डॉ. प्रमोद शुक्ला, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डी.एस. भुजवाण, यदुवीर पुष्पवान, सहित अनेक अधिकारी एवं वेदपाठीजन उपस्थित रहे।
ज्योतिर्मठ में योग दिवस: नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती मुख्य अतिथि रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी, आशुतोष शुक्ला, रमेश डिमरी, कृष्णमणि थपलियाल, आरती शाह, लक्ष्मी शाह सहित नगर के अनेकों गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भी योग सत्र में सहभागिता की।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, ऋषि प्रसाद सती एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अपने संदेशों में सभी श्रद्धालुओं व नागरिकों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को “निरोग जीवन की कुंजी” बताया।

Related posts

मुख्य सचिव का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

cradmin

टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स (टीओआईएसए) 2025 में भारत अपने महानतम खेल चैंपियनों का सम्मान करने को तैयार

cradmin

दहेज लोभ में नवविवाहिता की हत्या, कंबल से मुंह दबाकर मारने वाला पति गिरफ्तार

cradmin

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजनान्तर्गत महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मिनी सचिवालय बमोथ में हुआ शुरू

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ में इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित

prabhatchingari

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को डीएम का तोहफा स्मार्ट सिटी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

cradmin

Leave a Comment