Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ग्राफिक एरा ने किया खाद्यान्न वितरण

देहरादून, ग्राफिक एरा ने कई जगह लोगों को खाद्यान्न किट वितरित किए।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने सैकड़ों लोगों को यह खाद्यान्न पैकेट दिए। इन पैकेटों में एक परिवार के लिए आठ से दस दिन की जरूरतों के हिसाब से आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, चीनी, चायपत्ती आदि रखे गए हैं। डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा केवल शिक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थान सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। गौरतलब है कि कोविड काल में प्रधानमंत्री के आवाहन पर किसी को भूखा न रहने देने के लिए ग्राफिक एरा ने यह अभियान शुरू किया था। तब से यह सिलसिला चला आ रहा है। अब डॉ. राखी घनशाला ने क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में सोसायटी एरिया और मोहब्बेवाला समेत अनेक स्थानों पर ये पैकेट वितरित किए।

Related posts

एम्स से दवा लेकर जेल पहुंचा ड्रोन

prabhatchingari

पवनदीप राजन और स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप से युवा महोत्सव का दूसरा दिन हुआ रोशन

prabhatchingari

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से जनजातीय महोत्सव में छाया उल्लास

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता नराकास वैजयंती का प्रथम पुरस्कार

prabhatchingari

मल्टीकुज़ीन रेस्तरां’टमटारा’ हुआ लॉन्च

prabhatchingari

अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन

cradmin

Leave a Comment