Prabhat Chingari
शिक्षा

शिक्षा व रोजगार में ग्राफिक एरा को क्यूएस-आई गेज़ की प्लैटिनम रेटिंग

देहरादून, देश के शिक्षण संस्थानों की रेटिंग करने वाली संस्था क्यूएस-आई गेज़ ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को शैक्षिणिक गुणवत्ता और रोजगार योग्य बनाने के मामले में प्लैटिनम रेटिंग दी है। क्यूएस-आई गेज़ के पदाधिकारियांे ने देहरादून पहंुच कर इससे सम्बन्धित प्रमाण पत्र कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह को सौंपे।
क्यूएस-आई गेज़ ने इस वर्ष की रेटिंग में ग्राफिक एरा को शिक्षण व सीखने की श्रेणी में प्लैटिनम रेटिंग दी है। रोजगार उपलब्ध कराने, शासन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की श्रेणी में भी ग्राफिक एरा को प्लैटिनम रेटिंग दी गई है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के लिए ग्राफिक एरा को डायमण्ड रेटिंग दी है। ग्राफिक एरा को डायवर्सिटी, एक्सेसिबिलिटि और बेहतरीन रिसर्च के लिए भी डायमण्ड रेटिंग मिली है।
क्यूएस-आई गेज़ ने विश्वविद्यालय को फैकल्टी की गुणवत्ता के लिए गोल्ड रेटिंग दी है। सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भी ग्राफिक एरा को गोल्ड रेटिंग दी गई है। क्यूएस-आई गेज़ ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को शिक्षा की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समग्र श्रेणी में डायमण्ड रेटिंग दी है।
क्यूएस-आई गेज़ रैकिंग एक स्वतंत्र संस्था है जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन करके उन्हें विभिन्न श्रेणियों में रेटिंग देती है। प्रत्येक रेटिंग का परीक्षण लंदन स्थित क्यूएस इण्टैलिजेन्स यूनिट सावधानीपूर्वक करती है। क्यूएस-आई गेज़ हर तीन वर्षों में यह रेटिंग जारी करती है।

Related posts

30 सितम्बर तक छात्रों के खाते में भेजें धनराशिः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा के पियूष आर्य ने जीता प्रथम पुरस्कार

cradmin

ग्राफिक एरा में कार्यकुशलता पर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

cradmin

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर ने की क्षमता निर्माण कार्यक्रम की मेजबानी

prabhatchingari

सतत् नवाचार से ही संभव है दीर्घकालिक प्रगति

cradmin

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का 7वां संस्करण बाल दिवस पर उत्साह के साथ शुरू*

cradmin

Leave a Comment