Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

श्रीकोट गांव में दर्दनाक हादसा : आंगन में खेल रही मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

 

 

पौड़ी गढ़वाल/पोखड़ा। जनपद पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पोखड़ा ब्लॉक के श्रीकोट गांव में गुलदार ने चार वर्षीय मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उसे दबोच लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर मार डाला। मासूम का शव बाद में घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पालतू पशु और इंसान इसकी चपेट में आ रहे हैं। श्रीकोट गांव के जितेंद्र सिंह की मासूम पुत्री इस आतंक की नवीनतम शिकार बनी।

 

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र रावत ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदमखोर गुलदार को मार गिराया जाए, ताकि गांववासियों में व्याप्त भय का वातावरण समाप्त हो सके।

 

गांववासियों ने भी वन विभाग से गुहार लगाई है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

 

 

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश के वरिष्ठ कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड ने फोनपे, फ्लिपकार्ट, और अपोलो हेल्थको के साथ नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए

cradmin

हिमालय महाकुंभ नंदा की बड़ी जात कुरुड़ से आयोजित

cradmin

सीएम की दुर्गम क्षेत्र प्राथमिकता को जिला प्रशासन देगा मूर्तरूप

prabhatchingari

पर्यावरण के लिए समर्पित शिक्षक विगत 10 सालो में लगा चुके है हजारो पेड़

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को सौंपा इस्तीफा

prabhatchingari

Leave a Comment