Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिमनोरंजन

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

 

देहरादून,हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) की ओर से आगामी वार्षिक लोहड़ी महोत्सव को भव्य, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक स्वरूप में आयोजित करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरादरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में बताया गया कि हजारा बुणजाई बिरादरी उत्तराखंड के प्राचीन सामाजिक संगठनों में से एक है, जो सदैव सामाजिक सद्भाव, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाती रही है। बिरादरी द्वारा भारत की स्वतंत्रता के पश्चात वर्ष 1947 से देहरादून में निरंतर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया जाता रहा है, जिसके माध्यम से सर्व समाज में एकता और सौहार्द का संदेश दिया जाता है।

प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी 2026 को पटेल नगर, देहरादून में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोक-संस्कृति के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोहड़ी अलाव, लोकगीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सामाजिक सौहार्द को प्रोत्साहित करने वाले विविध आयोजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है।

बैठक में अध्यक्ष पवन चंडोक, अभिनव थापर, सचिन विज, संजय उप्पल, सतीश कक्कड़, अभिषेक तलवार, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी, प्रद्युम्न कक्कड़, प्रदीप सुदी, संजय सुदी, धीरज ओबेरॉय, योगेश नंदा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

Related posts

जिला प्रशासन ने शुरू की ‘फ्री सखी कैब’ सेवा, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित सफर की सुविधा

cradmin

इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, संयम और धैर्य रहेगा सफलता की कुंजी

cradmin

शहरी विकास सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने किया बमोथ गांव में प्रस्तावित वेलनेस सिटी स्थल का निरीक्षण

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शुरू हुआ राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव, देशभर से जुटे युवा

cradmin

फिलिप्स एजुकेशन के सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स ने उत्तराखण्ड में अडवान्स्ड मैनुफैक्चरिंग के ग्रेजुएट्स को किया सम्मानित

prabhatchingari

अगर आप वृष से मकर तक हैं, तो आज हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ

cradmin

Leave a Comment