Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

देहरादून, उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब और पैनेसिया हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में पैनेसिया हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गुप्ता और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शैलजा खनसीली ने उपस्थित पत्रकारों को स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। चिकित्सकों ने बीमारियों, उनके लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि पत्रकारों की व्यस्तता को देखते हुए प्रेस क्लब ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है। पैनेसिया हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने स्वास्थ्य को जीवन का महत्वपूर्ण आयाम बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच से बीमारियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है।

इस शिविर में 142 पत्रकारों व उनके परिजनों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, जिसमें बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निःशुल्क जांच भी की गई।

शिविर में उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर, मंगेश कुमार, बालम सिंह तोपवाल के साथ ही पेनेसिया अस्पताल के विकास रावत, अभिषेक राणा, पूनम छिमटवाल, शाफ़ेद व अन्य सदस्य व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related posts

धामी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के ले लिया बंपर फैसला, परिवार भी होगा खुश

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों व 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

prabhatchingari

एडिफ़ाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में दो दिवसीय परामर्श सत्र का सफल आयोजन

cradmin

महिला आयोग की चिंता के बाद एसएसपी अजय सिंह का बयान, दून में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित

cradmin

अल्ट्रा हेल्थकेयर का हुआ विधिवत भव्य उद्घाटन

prabhatchingari

नयार घाटी में विकास का शंखनाद, साहसिक पर्यटन को मिला प्रोत्साहन

cradmin

Leave a Comment