Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

यूसीआरआरएफपी की 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को हाई पावर कमेटी की मंजूरी

 

देहरादून, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में  उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की हाई पावर कमेटी (HPC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 187.11 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई।

बैठक के दौरान समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की 62.19 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार परियोजना संचालन दिग्दर्शिका, फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम मैनुअल तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं को भी अनुमोदित किया गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के उद्देश्यों के अनुरूप ग्राम स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि ग्रामीणों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर परियोजना के माध्यम से बारानी कृषि को अधिक सक्षम, सुदृढ़ और टिकाऊ बनाना आवश्यक है।

बैठक में सचिव व मुख्य परियोजना निदेशक दिलीप जावलकर, सचिव सी. रविशंकर, परियोजना निदेशक हिमांशु खुराना, अपर सचिव अपूर्वा पांडेय, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा कहकशां नसीम, संयुक्त निदेशक डॉ. ए.के. डिमरी, मुख्य वित्त अधिकारी दीपक भट्ट, उप निदेशक डॉ. एस.के. उपाध्याय, डॉ. डी.एस. रावत, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

उत्तराखंड से बड़ी खबर: अलकनंदा नदी में गिरी यात्री बस, हृदयविदारक दृश्य

cradmin

देहरादून के ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का खिताब मिला।

prabhatchingari

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवम् महाराष्ट्र के पूर्व गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

cradmin

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

एसजीआरआरयू ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

prabhatchingari

Leave a Comment