Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

मोहब्बेवाला के पास ट्रक पलटने से हाईवे जाम, पुलिस ने यातायात किया डायवर्ट

 

देहरादून।  क्लेमेंटाउन के अंतर्गत सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल से भरा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के कारण देहरादून से सहारनपुर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया, जिससे मुख्य मार्ग के साथ-साथ आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दोनों ओर से यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाकर यातायात को जल्द से जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात के दबाव को कम करने तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए कुछ समय तक उक्त मार्ग के प्रयोग से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Related posts

जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महामहोत्सव सम्पन्न

prabhatchingari

राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद

cradmin

अवैध शराब की जमाखोरी व तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग का जॉइन्ट ऑपरेशन चलाने के निर्देश

prabhatchingari

भारतीय जैन मिलन निकालेगा गांधी जयन्ती पर मैराथन शांति मार्च

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने कारगिल विजय दिवस पर चर्चा सत्र किया आयोजित

prabhatchingari

उत्तराखंड के नीती घाटी में टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी के होने लगे दर्शन

prabhatchingari

Leave a Comment