---Advertisement---

30 बच्चों को अवैध रूप से लाने के मामले में हिन्दू युवा वाहिनी का विरोध, SSP को ज्ञापन

By: cradmin

On: Monday, April 20, 2026 9:37 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, हिन्दू युवा वाहिनी ने बिहार एवं पश्चिम बंगाल से लगभग 30 बच्चों को अवैध तरीके से देवभूमि लाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की, ज्ञापन में कहा गया कि इन बच्चों को कथित रूप से मदरसों में शिक्षा के नाम पर रखा जा रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि यह विषय अत्यंत गंभीर है, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त किए जाने के बाद भी इस प्रकार की गतिविधियां संचालित होना कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। साथ ही, यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि बच्चों को बहला-फुसलाकर या अन्य अनुचित माध्यमों से यहां लाया जा रहा है, जो बाल संरक्षण एवं मानवाधिकारों का उल्लंघन हो सकता है।

वाहिनी ने ज्ञापन के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग कर कहा यदि उक्त सूचना सत्य पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों/मौलानाओं के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लाए गए बच्चों की सुरक्षा, पहचान एवं उनके परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

हिन्दु युवा वाहिनी ने नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से त्वरित एवं प्रभावी हस्तक्षेप की अपेक्षा की हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment