Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

एआई के साथ आगे बढ़ेगी होटल इंडस्ट्री

देहरादून , मलेशिया की टेलर यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ अंशुल गर्ग ने कहा कि भविष्य में होटल इंडस्ट्री में एआई और रोबोटिक जैसे उन्नत तकनीक का उपयोग होगा।

 

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के भविष्य और कैरियर संभावनाओं के विषय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। डॉ अंशुल गर्ग ने कहा कि वर्तमान में कई होटलों में रोबोट्स का उपयोग हो रहा है और बहुत जल्द एआई भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और समग्र विकास के लिए बदलते दौर से जुड़े रहना जरूरी है, केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। होटल उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है, जहां कुशल युवाओं के लिए अनेक करियर अवसर मौजूद हैं।

 

इस संगोष्ठी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ऑफिस आॅफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के हेड डॉ अमर डबराल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Related posts

चमोली के टैक्सी चालकों का राष्ट्रप्रेम, ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को फ्री टैक्सी सेवा

prabhatchingari

देहरादून का प्रतिष्ठित होटल ‘द सॉलिटेयर’ बना ‘प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर

cradmin

बड़ी कार्रवाई: ₹70 करोड़ की ज़मीन फर्जीवाड़े में हरक सिंह रावत, पत्नी समेत पाँच पर ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

cradmin

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

cradmin

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

cradmin

रंग पंचमी आज: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

cradmin

Leave a Comment