Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

महिला का गला दबाकर हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने एसओ से आरोपियों को गिरफ्तार कर, कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए…..

देहरादून

कोतवाली डोईवाला के लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता की और जानकारी ली।

एसओ ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशाॅप में काम करता था। लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा। इसी दौरान उसके बगल में सो रही नातिन बेटी की पुत्री सिमरन जाग गई। वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी लेकिन जब तक कोई पहुंचता तीनों भाग निकले। भागते आरोपियों पर जगदेव के चाचा हरजिंदर सिंह की भी नजर पड़ी। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में आयोग की अध्यक्ष ने एसओ डोईवाला को शीघ्रता दिखाते हुए तत्काल आरोपियों को ढूंढ कर उनके विरुद्ध कड़ी धाराओं में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि महिला के घर मे घुस कर उसकी हत्या करने वाले अत्यंत गम्भीर अपराधी है और ऐसे आरोपियों के हौसले बुलंद ना हो इसके लिए जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आयोग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

Related posts

सस्पेंस और थ्रिल से रूबरू करेगा देहरादून का क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल

cradmin

गोदियाल का केंद्र पर वार—युवाओं के जीवन से ‘प्रयोग’ बंद करे सरकार

cradmin

UPES–ICONA साझेदारी से फ्यूचर मोबिलिटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

cradmin

ग्राफिक एरा में नर्साें के लिए विशेष ब्लड ट्रांसप्लांट पर कोर्स

cradmin

ग्रामीणों का नगर पालिका में जाने से इनकार, प्रशासन के फैसले पर सवाल

cradmin

एसएसपी ने किया आईएमए कैडेट्स के साथ संवाद

cradmin

Leave a Comment