Prabhat Chingari
उत्तराखंड

वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनज़र कार्यक्रम मार्ग स्थित स्कूलों में आज रहेगा अवकाश

 

 

एसएसपी देहरादून ने दी जानकारी — सुरक्षा मानकों एवं जनहित को देखते हुए लिया गया निर्णय

 

देहरादून। जनपद में अति विशिष्ट महानुभाव के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दून पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में जनहित की अपेक्षा तथा वीवीआईपी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, साथ ही विभिन्न स्कूलों द्वारा लगातार किए जा रहे अनुरोधों के आधार पर, दिनांक 03 नवम्बर 2025 (सोमवार) को कार्यक्रम मार्ग में स्थित विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

एसएसपी देहरादून ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिसकी जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि अभिभावकों एवं विद्यालयों की ओर से लगातार यह आग्रह किया जा रहा था कि ट्रैफिक डाइवर्जन और सुरक्षा जांच के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में असुविधा हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रशासन को एक दिन के अवकाश की अनुशंसा की, जिस पर प्रशासन ने कार्यक्रम मार्ग में आने वाले विद्यालयों के लिए आज, 03 नवम्बर को अवकाश घोषित कर दिया है।

 

एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Related posts

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा खेल विभाग : रेखा आर्या

cradmin

भाजपा ने शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह व NGO अभियान का किया आयोजन

prabhatchingari

राजकीय शौर्य महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ समापन

prabhatchingari

धामी सरकार हर चुनाव से भाग रही है: सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

कश्मीर सोनमार्ग में देवाल की सरोजनी कोटेडी नें स्नो शू में जीता पहला स्वर्ण पदक

prabhatchingari

मकर संक्रांति पर ग्राफिक एरा में काइट फेस्ट

cradmin

Leave a Comment