Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

देहरादून/हरिद्वार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। परिवार बचाने के लिए इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। कहा कि इस बार का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए हो रहा है।

यह बातें उन्होंने त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले उन्होंने हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो किया और मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों के साथ बैठक कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

ऋषिकुल मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। अलगाववाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का नारा देकर खत्म करने का प्रयास किया।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में संत आशीर्वाद समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए नड्डा

हरिद्वार। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में संत आशीर्वाद समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम देश में विकास के लिए राजनीतिक लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।

साधु, संतों, ऋषि मुनियों का आशीर्वाद हम सबको मिल रहा है। दस साल से पहले का नेतृत्व देश को दिशा और दृष्टि नहीं दे पा रहा था। इस कारण एक ऐसा दौर आया, जब भारत पिछड़ता हुआ दिखा। भारत की आध्यात्मिक शक्ति क्षीण होती दिखी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में भारत का बदलता दौर हमने देखा है। गुलामी के चिह्नों को हटा कर भारत के गौरव और संस्कृति को बनाए रखने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।

भाजपा ने जेपी नड्डा के रोड शो दिखायी अपनी ताकत

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो आर्यनगर चौक से दोपहर सवा बजे शुरू हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। उनका रथ एक घंटे बाद कार्यक्रम स्थल ऋषिकुल मैदान पर पहुंचा। रोड शो के माध्यम से पार्टी ने अपनी ताकत का अहसास कराने की कोशिश की।

हरिद्वार सीट पर प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहर में रोड शो किया। रोड शो सवा बजे आर्यनगर चौक से आरंभ हुआ। इस दौरान आर्यनगर चौक के निकट एक बैंकट हॉल, वेद मंदिर, खन्ना नगर, प्रेमनगर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, गोविंदपुरी कालोनी के मुख्यद्वार के सामने, पुराने रानीपुर मोड़ आदि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Related posts

माँ डांटवाली का 222वां वार्षिकोत्सव – भव्य जागरण में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

cradmin

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में पेरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

cradmin

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद आइस रिंक फिर शुरू

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्र टीम को दी शुभकामनाएं

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में आई.डी.ई. बूट कैम्प शुरू

prabhatchingari

ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाएं ,डीजीपी

prabhatchingari

Leave a Comment