Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड 14 जून को, श्रीलंका के सेना प्रमुख होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड (POP) आगामी 14 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इस बार की परेड में बतौर मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल लसांथा रोड्रिगो शामिल होंगे। उनके 13 जून को देहरादून पहुंचने की संभावना जताई गई है।

इससे पूर्व दिसंबर 2024 में हुई पासिंग आउट परेड में नेपाल के सेना प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए थे। पड़ोसी देशों के सैन्य प्रमुखों को आमंत्रित करने की यह परंपरा भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक सोच को दर्शाती है, विशेषकर ऐसे समय में जब हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता और श्रीलंका में उसकी प्रभावी मौजूदगी को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता जाहिर की जा रही है।

इस महत्वपूर्ण परेड के लिए इन दिनों IMA परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। कैडेट्स रोजाना चेडवुड ड्रिल स्क्वायर पर अनुशासन और परेड की सटीकता को सुनिश्चित करने के लिए कठोर अभ्यास कर रहे हैं।

श्रीलंका के सेना प्रमुख की यह भारत यात्रा रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि श्रीलंका के कई सैन्य अधिकारी IMA से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सेनाओं में नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। यह दौरा भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा।

Related posts

ब्रह्मकमल चौक रातोंरात ध्वस्त, यातायात सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम

prabhatchingari

27 वां आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट टीएचडीसीआईएल ने सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

prabhatchingari

मासूम चेहरे, बड़ी प्रतिभा — ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में छाया रंगारंग उत्सव का जादू

cradmin

फिक्की फ्लो उत्तराखंड के ‘वीमेन इन बिज़नेस सीरीज़’ में सुत्ता की संस्थापिकाएं बनीं प्रेरणा का स्रोत

cradmin

गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के बडोनी चौक पहुँचने पर नि. महापौर अनिता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

prabhatchingari

नैनीताल टाइगर्स की दहाड़, ऋषिकेश फाल्कन्स की बल्लेबाजी बिखरी

cradmin

Leave a Comment