Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीय

यूकॉस्ट में अंतरराष्ट्रीय गणित सम्मेलन, देश-विदेश के शोधकर्ताओं का जमावड़ा

 

 

देहरादून।उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट), देहरादून में 15 से 19 दिसंबर 2025 तक “सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स” विषय पर 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में भारत सहित विभिन्न देशों से 60 से अधिक वैज्ञानिक, शोधार्थी एवं शिक्षाविद् प्रतिभाग करेंगे। यूकॉस्ट के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि यह कार्यशाला गणितीय विश्लेषण के एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधुनिक क्षेत्र सेवेरल कॉम्प्लेक्स वैरिएबल्स पर केंद्रित है, जिसका गहरा संबंध ज्यामिति, आंशिक अवकल समीकरणों तथा गणितीय भौतिकी से है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य देश और विदेश के अग्रणी शोधकर्ताओं एवं युवा वैज्ञानिकों के बीच शैक्षणिक संवाद, ज्ञान-विनिमय और शोध सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

कार्यशाला का संयोजन डॉ. गोपाल दत्त (बीबीएयू, लखनऊ), डॉ. संजय कुमार पंत (दिल्ली विश्वविद्यालय), डॉ. विक्रमजीत सिंह चंदेल (आईआईटी कानपुर) तथा डॉ. राजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष मिनी-कोर्स श्रृंखला रहेगी, जिसे प्रो. मार्को अबाते (यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा, इटली), प्रो. केंगो हिराची (यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो, जापान) एवं डॉ. सयानी बेरा (आईएसीएस, कोलकाता) द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सम्मेलन में आमंत्रित शोध व्याख्यानों में प्रो. गौतम भाराली (आईआईएससी), प्रो. कौशल वर्मा (आईआईएससी), प्रो. युसाकु टिबा (जापान) तथा प्रो. निखिल सवाले (आयरलैंड) अपने विचार साझा करेंगे। लोकप्रिय गणित व्याख्यानों में डॉ. सुशील गोराई और डॉ. दिगंत बोरा गणित की जटिल अवधारणाओं को सरल एवं रोचक रूप में प्रस्तुत करेंगे।

कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रतिभागियों में मुख्य रूप से पीएच.डी. शोधार्थी, पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता एवं अध्यापक शामिल हैं। यह अंतरराष्ट्रीय मंच शोध सहयोग, अकादमिक नेटवर्किंग और युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

यह आयोजन देहरादून को उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

हाई कोर्ट नैनीताल द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिवार न्यायालय संबंधी मामलों पर कार्यशाला संपन्न

prabhatchingari

सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप (आरट्रिस्टिक) में प्रथम बार उत्तराखण्ड के सबसे अधिक जिमनास्ट प्रतिभाग करेंगे….

prabhatchingari

विश्व अंगदान दिवस पर महंत इन्दिरेश अस्पताल ने गुर्दा दानदाताओं का सम्मान

cradmin

ग्राफिक एरा में सिंगापुर इंटर्नशिप पर सेमिनार आयोजित

cradmin

अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह पर स्ट्राइक, 90 लाख की स्मैक बरामद

cradmin

ग्राफिक एरा में भोजन की बर्बादी पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी

prabhatchingari

Leave a Comment