Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

हरिद्वार में घाट, सड़क और पेयजल परियोजनाओं पर ₹234.55 करोड़ का निवेश

देहरादून/हरिद्वार, वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक कार्यों का शिलान्यास किया।

हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कुंभ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, बल्कि शहर के दीर्घकालीन विकास को भी मजबूती प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। राज्य सरकार सभी विभागों के समन्वय से समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण कराएगी।

प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग)

कुल 07 कार्य — लागत: ₹70.54 करोड़

अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास।

90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण।

03 अस्थायी पुलों की स्थापना, मरम्मत एवं रख-रखाव।

2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग)

कुल 12 कार्य — लागत: ₹127.23 करोड़

बहादराबाद–सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली–हरिद्वार–देहरादून) का चौड़ीकरण।

नगर क्षेत्र में बिटुमिनस कंक्रीट द्वारा सड़कों का नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण।

हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास।

3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान)

कुल 09 कार्य — लागत: ₹18.11 करोड़

पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन।

1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण।

10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण।

4. श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना

कुल 06 कार्य — लागत: ₹18.67 करोड़

चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास।

बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण।

मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएँ गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण की जाएँ। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 उत्तराखंड की प्रशासनिक क्षमता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगा तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।

Related posts

महिला जागृति संस्थान द्वारा नववर्ष पर भजन-कीर्तन का आयोजन

cradmin

प्रदेश में 25 दिसंबरको होगी निकाय प्रक्रिया पूर्ण और अधिसूचना 10 नवंबर को होगी जारी..

prabhatchingari

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

स्पिक मैके ने भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक प्रदर्शन किया आयोजित देहरादून, 7 फरवरी 2024: स्पिक मैके ने द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, द दून स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी और द दून गर्ल्स स्कूल में प्रसिद्ध भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा एक मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रदर्शन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति शामिल रही, जिसके बाद ‘केसरिया बलमा पधारो मारे देश’ पर एक जीवंत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, कालबेलिया, भवाई, घूमर और तेरहताली जैसे लोक नृत्यों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया। राजस्थान के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र बाड़मेर से आने वाले भुट्टे खान मंगनियार न केवल एक उच्च कुशल कलाकार हैं, बल्कि लोककथाओं के एक समर्पित प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने सैकड़ों लोक कलाकारों के साथ मिलकर राजस्थान की जीवंत परंपराओं को दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया है। उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में कोक स्टूडियो में प्रदर्शन और अभूतपूर्व पहल ‘धरोहर’ शामिल हैं, जिसके माध्यम से भारत और विदेश के लोक कलाकारों को एक साथ आने का मौक़ा मिला। ग़ौरतलब है कि वह सितंबर 2007 में रूस में आयोजित भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भव्य प्रदर्शन का एक अहम हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्रों में एक ने कहा, “भुट्टे खान मंगनियार का प्रदर्शन वास्तव में मनमोहक था। मेरे लिए यह कार्यक्रम राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध दुनिया में कदम रखने जैसा था।”

prabhatchingari

जलते जंगल- सुलगता पहाड़,कैसे होगा राज्य- खुश हाल, हिमालय- पूछ रहा सवाल” पर वेबिनार

prabhatchingari

Leave a Comment