Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

ITBP मठली, उत्तरकाशी में “संवेदीकरण कार्यक्रम” का आयोजन

उत्तरकाशी,
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), मठली, उत्तरकाशी में एक संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ITBP के अधिकारियों एवं जवानों को भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता अधिकारों तथा ISI चिह्नित उत्पादों की उपयोगिता के साथ-साथ सुरक्षा उपकरणों में प्रयुक्त मानकों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने BIS की गतिविधियों जैसे हॉलमार्किंग प्रणाली, ISI चिह्न की पहचान, उपभोक्ता शिकायत निवारण तंत्र, एवं “BIS CARE” मोबाइल ऐप के प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

विशेष रूप से ITBP बल में प्रयुक्त सुरक्षा उपकरणों जैसे हेलमेट, जूते, बॉडी आर्मर, इमारतों एवं पुलों के निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं हेतु CRS योजना, संचार एवं वायरलेस उपकरणों आदि के लिए आवश्यक भारतीय मानकों एवं BIS प्रमाणन प्रणाली की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर ITBP के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

कमांडेंट सचिन कुमार,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सरबजीत सिंह,

डिप्टी कमांडेंट लेखराज राणा,

असिस्टेंट कमांडेंट (AC/GD) मांगेराम,

असिस्टेंट कमांडेंट (AC/वेटरनरी) अक्षय कुमार उल्लेखनीय हैं।

कमांडेंट सचिन कुमार ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में गुणवत्ता मानकों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “देश की सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक सामग्री की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। BIS द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना न केवल उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है, बल्कि बल के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।” उन्होंने BIS द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताया और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर BIS अधिकारियों ने उपस्थित जवानों एवं अधिकारियों को “BIS CARE” मोबाइल ऐप डाउनलोड करने, ISI चिह्न की पहचान करने तथा शिकायत पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी, ताकि वे स्वयं जागरूक उपभोक्ता बन सकें एवं दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।

Related posts

ज्योति वर्मा ने उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल

prabhatchingari

एम आई टी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने पृथ्वी दिवस से पहले गन्ने के रस से हाइड्रोजन उत्पादन और उन्नत बायोडीजल तकनीक में नवाचार की घोषणा की

prabhatchingari

2025 में अधिकतम क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स प्राप्त करने के 5 स्मार्ट तरीके

prabhatchingari

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के एच आर कॉन्क्लेव 2026 में एकजुट हुए 20 से ज़्यादा संगठन; भारत की अगली पीढ़ी के कामकाजी लोगों को नई दिशा देने की पहल

cradmin

नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 145.93 करोड़ रुपये की डीबीटी जारी

cradmin

शहीद कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

Leave a Comment