देहरादून,
गुरु नानक कॉलेज, के छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर राधा-कृष्ण की झलक प्रस्तुत की और भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुसज्जित मंदिर और भव्य आरती रही। छात्राओं ने गीत, नाटक, कविता पाठ और झांकियों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया। मनोरंजक खेल और केक कटिंग ने इस धार्मिक आयोजन को उत्सव का रूप दिया। समापन पर प्रसाद वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर कॉलेज के सीईओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें एकता, भक्ति व अनुशासन की भावना को प्रबल करते हैं। सीओओ विनीत अरोड़ा ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव भी आवश्यक है। वहीं, सीएसओ सैथजीत सिंह ने आयोजन को छात्राओं के लिए शिक्षाप्रद और नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला अनुभव बताया।
अंत में, कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्राओं, वार्डन और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया।
