Prabhat Chingari
उत्तराखंड

गैंड़ गाँव की स्व. बागोरी देवी जौनपुरी लोक संस्कृति की एक विरासतीय स्तम्भ थी

सूर्य सिंह पंवार
जीवन का कटु सत्य जीवन के साथ मरण भी है किंतु ऐसे लोग कम ही होते हैं जो जीवन अलविदा कहकर भी लोक में हमेशा जीवित रहते हैं. गैंड़ गाँव की श्रीमती बगोरी देवी का देहांत 16 फरवरी 2024 को हुआ किंतु वह आज भी हमें जीवित लगती है. पूर्व प्रधान श्री प्रताप सिंह जी की धर्मपत्नी और मेरी मौसी श्रीमती बगोरी देवी अपनी कर्मठ, मनभावन सहज एवं मधुर व्यवहार से गाँव समाज में किसी के लिए माँ तो किसी की दादी आदि नातों से सम्पन्न थी. जौनपुरी लोक संस्कृति की मूल आत्मा यहाँ के लोकोत्सवों के साथ समाज में मातृ सत्तात्मक पक्ष की अपनी मौलिकताएं हैं. जिसकी जीवंत तस्वीर है स्व.बागोरी देवी.
गाँव की बहु बेटियों को एक संयुक्त परिवार कैसे चलाना है ? यह ज्ञान स्व.बगोरी जैसी माँ से ही सीखा जा सकता है. गाँव समाज की ऐतिहासिक धरोहर होती है, ऐसी शान. जीवन की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, पूरे जन सैलाब ने अपने-अपने नातेनुसार भावुक आँसू के साथ अपनी धरोहर को एक जीवन के आखिरी उत्सव को ढोल -दंमाऊं नरसिंगा की गूँज में विदाई दी.
जौनपुरी समाज की लोक मान्यता है कि जीवन जन्म के साथ मरण का कटु सत्य भी साथ लाता है. अर्थात् मरण यदि स्वाभाविक रूप की आयु के आस-पास हुआ है तो नाते रिश्तेदारों, ध्याणियों के गाँवों से बाजगी/औजी ढोलसागर की शास्त्रीय विद्या से भावपूर्ण, मार्मिकता के साथ अंतिम विदाई देते हैं. अंतिम यात्रा में उन्हें दस से अधिक ढोल दंमाऊं ,नरसिंगे से दी विदाई उनके प्रति अपार स्नेह एवं सम्मान की स्पष्टता देता है.
आइए हम सब स्व. बागोरी माता जी से प्रेरणा ले संयुक्त परिवार, परिवार की रीड़ होती है. इसमें समाजवाद से लेकर मानववाद की नींव बच्चों में पनपती है. ऐसे परिवारों से काम विभाजन के साथ ग्रामीण जीवन शैली का आत्मीय समन्वय भी होता है. जरूर हम ऐसे आधारों को अपना कर अपनी लोक की गहरी मानवीय जड़ों को बचा सकते हैं. हमारी सामाजिकता का आत्मीय लगाव एवं सांस्कृतिक स्वरूप जीवंत रहेगा तो हमारी जीवन की ऊंचाई भी जमीन के साथ और ऊँची होगी. टिहरी जौनपुर के गैंड़ गांव की विरासत माता जी स्व.बाकोरी देवी को गाँव के खेत खलियान, आंगन चौक, पशु-पक्षी और मानव समाज आज भी उन्हें अपने बीच पाते हैं और प्रेरित होकर उनकी राह पर चलने हेतु प्रयासरत भी है.

Related posts

द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित

cradmin

ग्राफिक एरा में नए कैरियर ट्रेंड्स पर चर्चा…

cradmin

अमृत 2.0 के तहत 23 नगरों हेतु GIS Based Master Plan को अनुमोदन

prabhatchingari

दून पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई: जंगल के बीच चल रहे अवैध कैसिनो का भंडाफोड़…

cradmin

यूनिफाइड पेंशन योजना से देश के एनपीएस कार्मिक खुश नही है – बी पी सिंह रावत

prabhatchingari

दून पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गैंग का किया भंडाफोड़

cradmin

Leave a Comment